राजा भैया ने पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेम बहादुर सिंह को दी श्रद्धांजलि, श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल होकर परिजनों को बंधाया ढांढस

समर्पण न्यूज इंडिया
By - Samarpan News
0
समर्पण न्यूज़ बाघराय प्रतापगढ़

प्रतापगढ़। बाघराय क्षेत्र के मंडल भासों ग्राम सभा में मंगलवार को पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के वरिष्ठ कार्यकर्ता रहे प्रेम बहादुर सिंह , पन्ने सिंह की स्मृति में आयोजित श्राद्ध कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता व स्थानीय लोग शामिल हुए। कार्यक्रम में जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह (राजा भैया) भी पहुंचे और दिवंगत पन्ने सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की।
कार्यक्रम के दौरान राजा भैया ने दिवंगत प्रेम बहादुर सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इसके बाद उन्होंने परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना तथा इस कठिन समय में धैर्य और साहस बनाए रखने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि किसी अपने को खोने का दुख शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता, लेकिन पूरे जनसत्ता दल परिवार की संवेदनाएं शोकाकुल परिवार के साथ हैं।
राजा भैया ने अपने कहा कि प्रेम बहादुर सिंह, पन्ने सिंह केवल पार्टी के कार्यकर्ता नहीं थे, बल्कि परिवार के अत्यंत महत्वपूर्ण सदस्य थे। उनका निधन हम सभी के लिए व्यक्तिगत क्षति है। उन्होंने कहा कि पन्ने सिंह ने लंबे समय तक जनसेवा, संगठन निर्माण और समाज के हित में कार्य किया। उनके व्यवहार, सरल स्वभाव और लोगों की सहायता करने की भावना के कारण वे क्षेत्र में विशेष पहचान रखते थे। समाज और संगठन के प्रति उनका समर्पण सदैव याद किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि पन्ने सिंह ने राजनीतिक जीवन में सदैव जनहित को प्राथमिकता दी। चाहे क्षेत्र की समस्याओं को उठाने की बात हो या जरूरतमंद लोगों की सहायता करने का अवसर, उन्होंने हमेशा सक्रिय भूमिका निभाई। यही कारण है कि उनके निधन की खबर से केवल परिवार ही नहीं बल्कि पूरा क्षेत्र शोकाकुल है। ऐसे व्यक्तित्व विरले होते हैं, जो अपने व्यवहार और सेवा भाव से लोगों के दिलों में स्थायी स्थान बना लेते हैं।
श्राद्ध कार्यक्रम धार्मिक वातावरण में संपन्न हुआ। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की और ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति तथा परिवार को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने भी प्रेम बहादुर सिंह के व्यक्तित्व और उनके सामाजिक योगदान को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि उन्होंने अपने सार्वजनिक जीवन में हमेशा लोगों के सुख-दुख में भागीदारी निभाई और समाज के हर वर्ग के बीच सम्मान प्राप्त किया। एक जनप्रतिनिधि के रूप में उन्होंने क्षेत्र के विकास और जनसमस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयास किए। उनके निधन से सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में जो रिक्तता उत्पन्न हुई है, उसकी भरपाई करना आसान नहीं होगा।
इस अवसर पर अनेक वरिष्ठ नेता, जनप्रतिनिधि और पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे। बाबागंज के लोकप्रिय विधायक विनोद सरोज, प्रमुख रामचंद्र सरोज, डब्बू सिंह, अनुभव यादव, चेयरमैन डेरवा कुंवर बहादुर सिंह, गणेश बहादुर सिंह, पिंटू सिंह, टीटू सिंह, राजीव सिंह, नीलमणि सिंह, संजय सिंह, गयापाल सिंह कछवाह, राजेश सिंह, अजीत सिंह, छोटेलाल शुक्ला, सचिन शुक्ला, रामसिंह प्रधान, बृजेश सिंह, रूद्र प्रताप सिंह, बिक्कू सिंह, वीरेन्द्र सिंह, रणजीत सिंह, गिरीश त्रिपाठी, रिंकू सिंह, रिशु सिंह, छोटू सिंह, प्रिंस सिंह, उमंग सिंह,अरिहंत सिंह, सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक एवं पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
 श्राद्ध कार्यक्रम के दौरान श्रद्धांजलि देने पहुंचे लोगों ने दिवंगत पन्ने सिंह के परिजनों को सांत्वना देते हुए कहा कि प्रेम बहादुर सिंह का जीवन समाज सेवा, जनसंपर्क और संगठन के प्रति समर्पण का उदाहरण था। उनके कार्य और विचार आने वाली पीढ़ियों को समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने की प्रेरणा देते रहेंगे।
कार्यक्रम का समापन दिवंगत आत्मा की शांति के लिए सामूहिक प्रार्थना के साथ हुआ। श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित सभी लोगों ने उनके अधूरे सामाजिक कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प भी व्यक्त किया। प्रेम बहादुर सिंह के निधन से क्षेत्र में शोक का माहौल है, वहीं उनके सहयोगी और शुभचिंतक उन्हें एक सरल, सहज, मिलनसार और जनसेवा के लिए समर्पित व्यक्तित्व के रूप में याद कर रहे हैं।
राजा भैया की उपस्थिति ने शोकग्रस्त परिवार को भावनात्मक संबल प्रदान किया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि इस कठिन समय में पूरा जनसत्ता दल लोकतांत्रिक परिवार उनके साथ खड़ा है और दिवंगत पन्ने सिंह की स्मृतियों एवं उनके सामाजिक योगदान को सदैव सम्मान के साथ याद रखा जाएगा।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)
3/related/default