सनातनी किन्नर अखाड़े के आश्रम में टीना माँ से पूजा किन्नर ने की शिष्टाचार भेंट: सामाजिक एवं धार्मिक सरोकार सम्मान के साथ सनातन सेवा को लेकर हुआ आत्मीय संवाद!

समर्पण न्यूज
By - Samarpan News
0
Samarpan News 
प्रयागराज सनातनी किन्नर अखाड़े के प्रयागराज स्थित आश्रम में आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कौशल्या नंदगिरी (टीना माँ) से इटावा जिले की रहने वाली विश्व हिंदू महासंघ उत्तर प्रदेश किन्नर प्रकोष्ठ की प्रदेश मंत्री एवं समाजसेविका पूजा किन्नर ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान पूजा किन्नर ने आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कौशल्या नंदगिरी (टीना माँ) को सम्मानित कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। भेंट के दौरान सनातन संस्कृति, समाजसेवा और धार्मिक गतिविधियों को लेकर आपसी संवाद हुआ। पूजा किन्नर ने कहा कि समाज में सेवा, समरसता और सनातन संस्कृति के संरक्षण के लिए सभी को मिलकर सकारात्मक भूमिका निभानी चाहिए। वहीं टीना माँ ने सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों में सक्रिय योगदान के लिए पूजा किन्नर का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर विश्व हिंदू महासंघ उत्तर प्रदेश प्रिंट मीडिया प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष प्रवीण सिंह चंदेल, प्रिंट मीडिया प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रयाग एवं काशी संभाग तथा पत्रकार के.के. प्रिन्स प्रजापति, राष्ट्रीय हिंदी समाचार समर्पण न्यूज़ के संपादक राहुल विश्वकर्मा सहित अन्य सनातनी गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने सनातन धर्म, सामाजिक एकता और जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने पर जोर दिया। सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुई यह मुलाकात आपसी सम्मान एवं सामाजिक समरसता का संदेश देती नजर आई।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)
3/related/default