कथित फर्जी किन्नर के खिलाफ प्रियंका सिंह ने दी तहरीर: हजरतगंज पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

समर्पण न्यूज
By - Samarpan News
0


ट्रांसजेंडर समुदाय के सम्मान की लड़ाई, भेदभाव नहीं सम्मान सर्वोपरि- प्रियंका सिंह रघुवंशी
 

Samarpan News Lucknow  किन्नर समुदाय की पहचान और सम्मान को लेकर अखिल भारतीय किन्नर संघ की अध्यक्ष प्रियंका सिंह रघुवंशी ने हजरतगंज थाने में कथित रूप से फर्जी किन्नर बनकर लोगों से धन वसूली करने वाले राजन सिंह के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने एसीपी हजरतगंज को प्रार्थना पत्र देकर मामले में विधिक कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू करने की बात कही है। प्रियंका सिंह रघुवंशी का आरोप है कि संबंधित व्यक्ति किन्नर समुदाय की पहचान का कथित रूप से गलत इस्तेमाल कर लोगों से जबरन पैसे वसूलने का काम करता है। उन्होंने कहा कि कई लोगों की ओर से शिकायतें मिलने के बाद मामले की निष्पक्ष जांच आवश्यक है। उन्होंने संबंधित व्यक्ति की मेडिकल जांच कराकर वास्तविक स्थिति स्पष्ट करने की भी मांग की। प्रियंका सिंह रघुवंशी ने कहा कि किसी व्यक्ति के कथित कृत्य का असर पूरे ट्रांसजेंडर समुदाय की प्रतिष्ठा पर नहीं पड़ना चाहिए। उन्होंने समाज के लोगों से ऐसे मामलों में सतर्क रहने की अपील की। साथ ही कहा कि ट्रांसजेंडर समुदाय भी समाज का अभिन्न हिस्सा है और उसके मान-सम्मान, अधिकार और सुरक्षा से किसी प्रकार का समझौता नहीं होना चाहिए। पुलिस से निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की मांग की।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)
3/related/default