राजभवन बेंती में जनता दरबार: राजा भइया ने जनता-जनार्दन की सुनीं हर फरियाद, नन्हे बच्चे की शिकायत का किया त्वरित समाधान

समर्पण न्यूज इंडिया
By - Samarpan News
0


जनसुनवाई में दिखी संवेदनशीलता की मिसाल- राजा भइया ने त्वरित निस्तारण को दी प्राथमिकता
प्रतापगढ़: जनपद के कुण्डा क्षेत्र स्थित राजभवन बेंती में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह राजा भइया ने फरियादियों द्वारा प्रस्तुत प्रार्थना पत्रों का बारी-बारी से अवलोकन कर उनकी समस्याओं के निस्तारण के लिए आवश्यक निर्देश दिए। जनता दरबार में क्षेत्र के विभिन्न गांवों और कस्बों से बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। राजा भइया ने प्रत्येक फरियादी की बात गंभीरतापूर्वक सुनी और संबंधित अधिकारियों तथा जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों से संपर्क कर समस्याओं के शीघ्र समाधान की पहल की। जनसुनवाई के दौरान राजस्व, पुलिस, सड़क, बिजली, पानी, पेंशन तथा अन्य जनहित से जुड़े मामलों पर विशेष ध्यान दिया गया। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध और प्रभावी समाधान ही उनकी प्राथमिकता है। कार्यक्रम के दौरान एक भावुक और अनोखा दृश्य भी देखने को मिला, जब एक नन्हा बच्चा अपनी शिकायत लेकर राजा भइया के समक्ष पहुंचा। राजा भइया ने बच्चे की बात को भी उतनी ही गंभीरता से सुना, जितनी किसी अन्य फरियादी की। और बच्चे को चाकलेट देकर उन्होंने तत्काल संबंधित लोगों को आवश्यक निर्देश देते हुए बच्चे की समस्या का त्वरित और पारदर्शी समाधान किया। इस संवेदनशील व्यवहार की उपस्थित लोगों ने सराहना की। राजभवन बेंती में आयोजित इस जनसुनवाई ने एक बार फिर यह संदेश दिया कि आमजन की समस्याओं को सुनना और उनका त्वरित, पारदर्शी एवं प्रभावी निस्तारण कराना राजा भइया की कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा है। जनता दरबार में पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याओं के प्रति दिखाई गई गंभीरता और संवेदनशीलता के लिए उनका आभार व्यक्त किया।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)
3/related/default