समर्पण न्यूज़ प्रतापगढ़ शिक्षा के मंदिर में भी अब फीस की वसूली और धमकी का खेल चल रहा है। नगर पंचायत मानधाता के एक दिव्यांग दंपत्ति पिछले 3 साल से अपनी बेटी का TC यानी ट्रांसफर सर्टिफिकेट मांगने के लिए भटक रहे हैं। स्कूल प्रबंधन TC देने के बदले 40 हजार रुपए मांग रहा है।
छात्रा कि माँ ने बताया कि उनकी बेटी "संस्कार एजुकेशन" स्कूल में LKG से पढ़ रही थी। अब बेटी 10वीं में है, पर स्कूल वाले TC नहीं दे रहे।
पीडिता कि माँ के अनुसार, जब उन्होंने बेटी का TC मांगा तो स्कूल ने 3 साल की फीस के नाम पर 40,000 रुपए मांगे। "हम दिव्यांग हैं। कहां से देंगे इतना पैसा?" - अंजू ने कहा।
परिवार ने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल और DYSA ऑफिस, प्रतापगढ़ में की। शिकायत रिसीव भी हुई, पर साल में आज तक कोई जांच नहीं हुई।
विडिओ बयान के अनुसार पीडिता कि माँ का आरोप है कि शिकायत करने के बाद स्कूल के प्रबंधक उनके घर आए और धमकी दी। "बोले अपनी बेटी का भविष्य खराब कर रही हो। वापस हमारे ही स्कूल में पढ़ाओ।"
पीडिता कि माँ पैर से दिव्यांग हैं। उनके पति हाथ और बोलने से दिव्यांग हैं। "हम ही दौड़-भाग कर रहे हैं। पति कुछ कर नहीं पाते" - पीडिता कि माँ ने रोते हुए बताया।
पीडिता कि माँ ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और जिला प्रशासन से मांग की है कि
उनकी बेटी का TC तुरंत जारी किया जाए ताकि उसका भविष्य खराब न हो
"संस्कार एजुकेशन" स्कूल की 9वीं से 12वीं तक की मान्यता और फीस की जांच हो
ऐसे स्कूलों पर कार्रवाई हो ताकि दूसरे बच्चों का भविष्य खराब न हो
"हम मोदी-योगी जी से न्याय की गुहार लगा रहे हैं" पीडिता कि माँ
शिकायत के बाद भी कार्रवाई न होना शिक्षा विभाग की कार्यशैली पर सवाल खड़े करता है।