आत्महत्या के दुष्प्रेरण के मामले में वांछित युवक गिरफ्तार, मानिकपुर पुलिस की कार्रवाई

समर्पण न्यूज इंडिया
By - Samarpan News
0

 समर्पण न्यूज़ प्रतापगढ़। थाना मानिकपुर पुलिस ने आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण के एक मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार अभियुक्त पर युवती को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप है।

पुलिस के अनुसार, 4 अगस्त 2026 को मुबारकपुर पाटीहार निवासी वादी ने थाना मानिकपुर में तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसकी बहन का अमित कुमार सोनकर से प्रेम-प्रसंग था और वह उससे विवाह करना चाहती थी। आरोप है कि अभियुक्त ने विवाह से इनकार करते हुए उसके साथ अपमानजनक बातें कीं, जिससे आहत होकर युवती 3 अगस्त 2026 को घर से निकल गई और करेंटी गंगा पुल से कूदकर अपनी जान दे दी।

वादी की तहरीर के आधार पर थाना मानिकपुर में मु0अ0सं0 190/26 के तहत धारा 108 बीएनएस में अभियोग दर्ज किया गया और विवेचना प्रारंभ की गई।

पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराधियों के विरुद्ध अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) श्री बृजनन्दन राय तथा क्षेत्राधिकारी कुंडा श्री शिव नारायण वैस के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी निरीक्षक श्री पंकज कुमार राय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए वांछित अभियुक्त अमित सोनकर (25 वर्ष), पुत्र संतोष सोनकर, निवासी ऐमाअस्भौ, थाना मानिकपुर को ग्राम पाटीहार से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह मृतका को कई वर्षों से जानता था और दोनों के बीच प्रेम संबंध थे। बाद में युवती विवाह के लिए दबाव बना रही थी, लेकिन उसने शादी से इनकार कर दिया। अभियुक्त के अनुसार युवती ने कहा था कि यदि शादी नहीं हुई तो वह अपनी जान दे देगी। उसने गुस्से में विवाह से साफ इनकार कर दिया। अगले दिन उसे युवती के करेंटी गंगा पुल से कूदकर आत्महत्या करने की जानकारी मिली। पुलिस के अनुसार अभियुक्त ने पूछताछ में अपने व्यवहार पर पछतावा भी व्यक्त किया।

गिरफ्तारी की कार्रवाई में उपनिरीक्षक अमित कुमार सिंह, कांस्टेबल रामदेव, कांस्टेबल भीमराव तथा महिला कांस्टेबल हर्षिता गुप्ता की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)
3/related/default