विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत वृक्षारोपण, जल-जंगल-जमीन बचाने का लिया संकल्प

समर्पण न्यूज इंडिया
By - Samarpan News
0

समर्पण न्यूज प्रयागराज। विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस के अवसर पर अमृत एजुकेशनल एण्ड चैरिटेबल ट्रस्ट, प्रयागराज द्वारा संचालित अमृत ग्रीन प्रयागराज मिशन के अंतर्गत एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत गयादीन विश्वकर्मा इण्टर कॉलेज, भिदिउरा, प्रयागराज में वृक्षारोपण एवं पौध वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना तथा अधिक से अधिक लोगों को वृक्षारोपण के लिए प्रेरित करना था।
इस अवसर पर विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं स्थानीय नागरिकों द्वारा विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया तथा पौधों का वितरण भी किया गया। उपस्थित सभी लोगों ने जल, जंगल और जमीन के संरक्षण का संकल्प लेते हुए पर्यावरण संरक्षण के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।
ट्रस्ट के अध्यक्ष तीर्थराज विश्वकर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि प्रकृति मानव जीवन का आधार है। यदि हमें आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ व सुरक्षित भविष्य देना है, तो जल, जंगल और जमीन का संरक्षण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। वृक्ष केवल पर्यावरण को संतुलित नहीं रखते, बल्कि जीवन, स्वास्थ्य और समृद्धि के भी आधार हैं। प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम एक पौधा लगाकर उसके संरक्षण का संकल्प लेना चाहिए। प्रकृति संरक्षण केवल सरकार या संस्थाओं की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हम सभी का सामूहिक दायित्व है।
उन्होंने कहा कि अमृत ग्रीन प्रयागराज मिशन के माध्यम से ट्रस्ट निरंतर वृक्षारोपण, पर्यावरण जागरूकता और जनसहभागिता को बढ़ावा देने के लिए कार्य कर रहा है तथा भविष्य में भी इस दिशा में व्यापक अभियान चलाए जाएंगे।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ लेते हुए अपने घरों, विद्यालयों एवं आसपास के क्षेत्रों में पौधारोपण और उनकी देखभाल का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन हरित प्रयागराज, सुरक्षित भविष्य के संदेश के साथ किया गया।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)
3/related/default