समर्पण न्यूज़ प्रतापगढ़: जनपद के पट्टी कोतवाली क्षेत्रांतर्गत डेईडीह धौरहरा गांव निवासी कंचन ने बुधवार दोपहर पट्टी पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर पति पर दूसरी महिला को घर में रखने और उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस से मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है। कंचन के अनुसार, उसकी शादी करीब पांच वर्ष पूर्व हुई थी। दंपती की एक छोटी बेटी भी है। आरोप है कि शादी के बाद कुछ समय तक सब ठीक रहा, लेकिन अब पति ने बिना किसी उचित कारण के दूसरी महिला को घर में लाकर अपने साथ रखना शुरू कर दिया है। पीड़िता का कहना है कि पति अब उसे गुजारा भत्ता भी नहीं दे रहा है, जिससे उसके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। महिला ने आरोप लगाया कि पति के साथ परिवार के अन्य सदस्य भी उसका उत्पीड़न कर रहे हैं। ससुर द्वारा भी पति का पक्ष लिए जाने की बात कही गई है। इससे उसका ससुराल में रहना मुश्किल हो गया है। पीड़िता ने पति द्वारा पहली पत्नी के रहते दूसरी महिला को घर में रखने के मामले में पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। हल्का प्रभारी एसआई अनीश यादव ने बताया कि प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर नियमानुसार उचित कार्रवाई की जाएगी।
पति ने पहली पत्नी के रहते दूसरी महिला से रचाई शादी: पीड़िता ने पुलिस से शिकायत कर उत्पीड़न व गुजारा-भत्ता ना देनें का लगाया आरोप
By - Samarpan News
August 12, 2026
0
Tags: