प्रतापगढ़ में किशोर न्याय बोर्ड के लिए किराये पर भवन की तलाश, इच्छुक भवन स्वामी कर सकते हैं आवेदन

समर्पण न्यूज इंडिया
By - Samarpan News
0

प्रतापगढ़, 23 जुलाई। न्यायालय एवं कार्यालय किशोर न्याय बोर्ड, प्रतापगढ़ के सुचारु संचालन के लिए जिला प्रशासन द्वारा उपयुक्त भवन किराये पर लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस संबंध में जिला प्रोबेशन अधिकारी राम बाबू विश्वकर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि इच्छुक भवन स्वामी निर्धारित मानकों के अनुरूप अपने भवन का प्रस्ताव कार्यालय में प्रस्तुत कर सकते हैं।

उन्होंने बताया कि भवन कलेक्ट्रेट परिसर के आसपास स्थित होना चाहिए ताकि न्यायालय एवं कार्यालय आने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों तथा आम नागरिकों को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो। इसके साथ ही भवन तक पहुंचने के लिए सुगम मार्ग तथा पर्याप्त पार्किंग की व्यवस्था भी आवश्यक होगी।

जिला प्रोबेशन अधिकारी के अनुसार, भवन में कम से कम दो कमरे होने चाहिए तथा कुल क्षेत्रफल लगभग 300 वर्गफुट होना अनिवार्य है। इसके अलावा भवन में पेयजल, विद्युत आपूर्ति, शौचालय सहित सभी आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध होनी चाहिए, ताकि न्यायालय एवं कार्यालय का कार्य सुचारु रूप से संचालित किया जा सके।

उन्होंने बताया कि भवन का अधिकतम मासिक किराया 10 हजार रुपये निर्धारित किया गया है। ऐसे भवन स्वामी, जिनके पास निर्धारित मानकों के अनुरूप भवन उपलब्ध है और वे उसे किराये पर देना चाहते हैं, वे अपने भवन का नक्शा एवं सहमति पत्र सहित आवेदन कार्यालय जिला प्रोबेशन अधिकारी, प्रतापगढ़ में जमा कर सकते हैं।

जिला प्रशासन ने इच्छुक भवन स्वामियों से समय पर आवेदन प्रस्तुत करने की अपील की है, ताकि प्राप्त प्रस्तावों का परीक्षण कर उपयुक्त भवन का चयन किया जा सके और किशोर न्याय बोर्ड के न्यायालय एवं कार्यालय का संचालन शीघ्र शुरू किया जा सके।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)
3/related/default