बाराबंकी दौरे पर राज्य महिला आयोग की सदस्य अंजू प्रजापति ने सखी वन स्टॉप सेंटर का किया निरीक्षण

समर्पण न्यूज इंडिया
By - Samarpan News
0

 
पीड़ित महिलाओं को हर स्तर पर मिले त्वरित न्याय- संवेदनशील सहायता देने के निर्देश
 
समर्पण न्यूज बाराबंकी : जनपद के शासकीय प्रवास के दौरान उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य अंजू प्रजापति ने महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों में सहभागिता करते हुए सखी वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने केंद्र पर उपलब्ध व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया और वहां पीड़ित महिलाओं को दी जा रही परामर्श, चिकित्सा, विधिक सहायता तथा पुनर्वास संबंधी सेवाओं की जानकारी प्राप्त की। अंजू प्रजापति ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से कहा कि महिलाओं से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने निर्देश दिए कि किसी भी पीड़िता को सहायता प्राप्त करने में अनावश्यक विलंब न हो तथा प्रत्येक महिला को त्वरित, प्रभावी और गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने यह भी कहा कि शासन की महिला कल्याण योजनाओं का लाभ जरूरतमंद महिलाओं तक पूरी पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ पहुंचना चाहिए। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों ने केंद्र की कार्यप्रणाली एवं उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी दी। राज्य महिला आयोग की सदस्य ने महिलाओं के अधिकारों की रक्षा और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर बल दिया तथा महिला सुरक्षा के प्रति शासन की प्रतिबद्धता को दोहराया।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)
3/related/default