विश्व पर्यावरण दिवस पर गयादीन विश्वकर्मा इण्टरमीडिएट कॉलेज में वृक्षारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

समर्पण न्यूज इंडिया
By - Samarpan News
0
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर गयादीन विश्वकर्मा इण्टरमीडिएट कॉलेज, भिदिउरा, थरवई, प्रयागराज में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं प्रकृति संवर्धन का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए वृक्षारोपण किया तथा रोपित पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि वृक्ष केवल पर्यावरण संतुलन के आधार ही नहीं हैं, बल्कि मानव जीवन, जैव विविधता एवं भावी पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के भी संरक्षक हैं।
विद्यालय प्रबंधन ने विद्यार्थियों को अधिक से अधिक वृक्ष लगाने, प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण तथा स्वच्छ एवं हरित वातावरण के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रबन्धक तीर्थराज विश्वकर्मा, प्रधानाचार्य अरविन्द कुमार, शशि कुमार यादव, सुरेंद्र कुमार, अंजली यादव एवं प्रियांशु विश्वकर्मा सहित विद्यालय परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)
3/related/default