आध्यात्मिक मार्गदर्शन व सनातन संस्कृति के संरक्षण पर हुई सार्थक चर्चा, लिया गुरु मां का आशीर्वाद
समर्पण न्यूज सोनीपत दिल्ली से आए टी-सीरीज़ फ़ेम महंत दलीप चोपड़ा ने सोनीपत स्थित कार्यालय में परम पूजनीय गुरु मां साध्वी श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर अंजनी देवा नंदगिरी महाराज से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने गुरु मां का आशीर्वाद प्राप्त किया तथा आध्यात्मिक जीवन, सनातन संस्कृति के संरक्षण और समाज में नैतिक मूल्यों के प्रसार जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की। भेंट के दौरान गुरु मां ने महंत दलीप चोपड़ा को धर्म, सेवा और मानव कल्याण के मार्ग पर निरंतर आगे बढ़ने का संदेश देते हुए आशीर्वाद प्रदान किया। महंत दलीप चोपड़ा ने गुरु मां के सान्निध्य को अपने जीवन का सौभाग्य बताते हुए कहा कि संतों का मार्गदर्शन समाज को सकारात्मक दिशा प्रदान करता है और युवाओं को भारतीय संस्कृति से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इस अवसर पर उपस्थित संतजन और भक्तजन श्रद्धालुओं ने भी गुरु मां का आशीर्वाद प्राप्त किया। पूरे वातावरण में आध्यात्मिक श्रद्धा, सौहार्द और भक्ति का भाव देखने को मिला। सभी ने सनातन परंपराओं के संरक्षण तथा समाजहित के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प व्यक्त किया।