सोशल मीडिया पर वायरल होने की होड़ में किया गया स्टंट एक दंपत्ति को भारी पड़ गया। नगर कोतवाली क्षेत्र के बेल्हा देवी मंदिर घाट पर रील बनाते समय स्टंटबाजी करने पर पुलिस ने बाइक सीज कर दंपत्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है।
जोगीपुर थाना कंधई निवासी राजपथ पटेल पुत्र मोती वर्मा ने रील बनाने के लिए बाइक को हाथों से उठाकर स्टंट किया। इस दौरान पत्नी रेखा वर्मा भी वहां मौजूद थी। स्टंट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने संज्ञान लिया।
भूलियापुर चौकी प्रभारी अंकित कुमार तिवारी और आरक्षी संतोष कुमार यादव ने जांच के बाद राजपथ पटेल का बीएनएस धारा 170 में चालान किया। पत्नी रेखा वर्मा पर धारा 126/135 बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई। स्टंट में प्रयुक्त मोटरसाइकिल संख्या UP 72 BD 5296 को सीज कर दिया गया।
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर लाइक-कमेंट के चक्कर में यातायात नियमों और सुरक्षा मानकों से खिलवाड़ न करें।