पांच बच्चों की मां ने अपने ही पति की करा दी निर्मम हत्या- पत्नी समेत तीन आरोपी गिरफ्तार

समर्पण न्यूज इंडिया
By - Samarpan News
0
पत्नी ने प्रेमी संग रची पति के हत्या की साजिश: चित्रकूट पुलिस ने 24 घंटे में खोला अंधे कत्ल का राज
चित्रकूट  उत्तर प्रदेश के जनपद चित्रकूट पुलिस ने सती अनुसुइया मार्ग पर मिले युवक के शव के मामले का खुलासा करते हुए एक सनसनीखेज हत्या की गुत्थी सुलझा ली है। पुलिस जांच में सामने आया कि मृतक की हत्या उसकी पत्नी ने अपने प्रेमी और उसके साथी के साथ मिलकर कराई थी। मामले में तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। जानकारी के अनुसार 8 जून 2026 को सती अनुसुइया मोड़ के पास पुल के किनारे झाड़ियों में एक अज्ञात युवक का शव मिला था। शव का गला रेता गया था और वह खून से लथपथ हालत में पड़ा था। सूचना पर थाना चित्रकूट पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस अधीक्षक हंसराज सिंह के निर्देशन में गठित टीम ने साइबर सेल और सोशल मीडिया की मदद से मृतक की पहचान संजीव उर्फ संजू पासी निवासी अमिलिया, प्रयागराज के रूप में की। पूछताछ के दौरान मृतक की पत्नी अनीता देवी ने स्वीकार किया कि उसके अमित सिंह उर्फ बड़कू से पिछले तीन वर्षों से प्रेम संबंध थे। इस संबंध को लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था। इसी कारण अनीता ने प्रेमी अमित सिंह और उसके साथी शेरा उर्फ राजू निषाद के साथ मिलकर संजीव की हत्या की साजिश रची। पुलिस के अनुसार 7 जून को आरोपी संजीव को चित्रकूट घुमाने के बहाने बाइक से लेकर आए। सती अनुसुइया रोड पर पुल के पास उसे रोककर धारदार चाकू से गला रेत दिया और शव झाड़ियों में फेंककर फरार हो गए। पहचान छिपाने के लिए उसका मोबाइल, दस्तावेज और नकदी भी अपने साथ ले गए। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अनीता देवी, अमित सिंह और शेरा उर्फ राजू निषाद को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त चाकू, मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर केंद्रीय जेल सतना भेज दिया गया है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)
3/related/default