मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर बोले सीएम योगी: सेवा-सुशासन और विकास की नई इबारत लिख रहा भारत

समर्पण न्यूज इंडिया
By - Samarpan News
0
डबल इंजन सरकार ने बदली उत्तर प्रदेश की तस्वीर- मुख्यमंत्री योगी ने गिनाईं ऐतिहासिक उपलब्धियां

लखनऊ: उत्तर प्रदेश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 140 करोड़ देशवासियों की सेवा, सुशासन और जनकल्याण को समर्पित केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाराज ने शुक्रवार को लखनऊ में मीडिया प्रतिनिधियों से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र और प्रदेश की डबल इंजन सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं और सुशासन की उपलब्धियों को विस्तार से प्रस्तुत किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाराज ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने वैश्विक स्तर पर अपनी नई पहचान बनाई है। गरीब कल्याण, महिला सशक्तिकरण, युवाओं के लिए अवसर, किसानों के हितों की रक्षा तथा आधारभूत संरचना के विकास के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य हुए हैं। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था, निवेश, रोजगार, स्वास्थ्य, शिक्षा और बुनियादी सुविधाओं के क्षेत्र में व्यापक सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिला है। सीएम योगी आदित्यनाथ महाराज ने कहा कि डबल इंजन सरकार सेवा, सुरक्षा, सुशासन और विकास के संकल्प के साथ कार्य कर रही है। इसी का परिणाम है कि उत्तर प्रदेश आज देश की विकास यात्रा में अग्रणी भूमिका निभा रहा है और प्रदेश की पहचान एक सुरक्षित, सक्षम एवं निवेश-अनुकूल राज्य के रूप में स्थापित हुई है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)
3/related/default