सेवा ही प्राथमिकता’ संकल्प के साथ प्रधान नीलमणि सिंह की पहल: गांव में पहुंचेगी आंखों के सेहत की सौगात

समर्पण न्यूज इंडिया
By - Samarpan News
0

उमरी बुजुर्ग में आठ जुलाई को लगेगा निशुल्क नेत्र जांच शिविर, 70 पार बुज़ुर्ग महिला व पुरूष के बनेंगे आयुष्मान कार्ड!!
 
 समर्पण न्यूज़ प्रतापगढ़

प्रतापगढ़ जनपद के विकास खंड बिहार की ग्राम पंचायत उमरी बुजुर्ग में ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आठ जुलाई को निशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। ग्राम प्रधान नीलमणि सिंह (दरोगा भइया) के सौजन्य से आयोजित इस शिविर में राजीव आई हॉस्पिटल के विशेषज्ञ चिकित्सक मरीजों की आंखों की जांच करेंगे। शिविर का आयोजन प्राइमरी स्कूल (छोटा कुर्मियान) परिसर में सुबह नौ बजे से दोपहर एक बजे तक किया जाएगा। शिविर में आने वाले लोगों को आधार कार्ड एवं चालू मोबाइल नंबर साथ लाने के लिए कहा गया है, ताकि आवश्यक अभिलेखीय प्रक्रिया पूरी की जा सके। ग्राम प्रधान नीलमणि सिंह ने बताया कि जरूरतमंदों की सेवा ही उनकी प्राथमिकता है। ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों, विशेषकर बुजुर्गों को समय पर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना उनका प्रयास है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर शिविर का लाभ उठाने की अपील की। आयोजकों के अनुसार, जिन लोगों की आयु आधार कार्ड में 70 वर्ष या उससे अधिक दर्ज होगी, उनका नेत्र ऑपरेशन के दौरान आयुष्मान कार्ड भी बनाया जाएगा। इससे पात्र लाभार्थियों को सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ मिल सकेगा। शिविर में आंखों की जांच के साथ ही जरूरतमंद लोगों को मात्र 150 रुपये की रियायती दर पर नजदीक का चश्मा भी उपलब्ध कराया जाएगा। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर आयोजित होने से उन्हें विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श और उपचार के लिए शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। क्षेत्र के लोगों ने इस पहल को जनहित में उठाया गया सराहनीय कदम बताया है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)
3/related/default