प्रदेशभर में सप्ताहभर चले कार्यक्रमों की रही धूम: 294 यूनिट रक्तदान बना आकर्षण का केंद्र- भिखारी प्रजापति
गोरखपुर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर महंत योगी आदित्यनाथ महाराज का अवतरण दिवस प्रदेशभर में विविध सामाजिक, धार्मिक एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के साथ उत्साहपूर्वक मनाया गया। जन्मोत्सव सप्ताह के समापन पर आयोजित प्रेस वार्ता में विश्व हिंदू महासंघ उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति ने कहा कि इस अवसर पर रक्तदान, संत सम्मान, हिंदू स्वाभिमान सम्मेलन, दीन-दुखियों की सहायता, बुलडोजर यात्रा, दुग्धाभिषेक, महाआरती, अग्नि क्रीड़ा तथा वृक्षारोपण जैसे अनेक कार्यक्रम आयोजित किए गए।
भिखारी प्रजापति ने बताया कि प्रदेश के सभी जनपदों में जन्मोत्सव को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला। बस्ती जनपद में 294 लोगों द्वारा रक्तदान किया जाना विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। वहीं मेरठ में दुग्धाभिषेक, बिजनौर में उमड़ा जनसैलाब, गौतम बुद्ध नगर की भव्य आयोजन श्रृंखला तथा गाजियाबाद के मंचीय कार्यक्रमों की व्यापक चर्चा रही। उन्होंने कहा कि कार्यक्रमों की सफलता में प्रदेश महामंत्री दिग्विजय सिंह राना, क्षेत्रीय अध्यक्ष शरद परमार, दीपक त्रिपाठी, श्याम बाबू शर्मा तथा क्षेत्रीय महामंत्री राजेंद्र शर्मा, राजू सिंह प्रधान और श्रीवंत तिवारी सहित अनेक पदाधिकारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इस अवसर पर विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रदेश अध्यक्षों एवं पदाधिकारियों ने भी आयोजित सम्मेलनों में हिंदुत्व, राष्ट्रवाद और विकास के विषयों पर अपने विचार व्यक्त किए। वक्ताओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में हो रहे विकास कार्यों तथा सांस्कृतिक पुनर्जागरण की सराहना की। प्रेस वार्ता के अंत में भिखारी प्रजापति ने सभी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और जनसामान्य का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज सेवा, राष्ट्रहित और सांस्कृतिक चेतना के ऐसे कार्यक्रम आगे भी निरंतर जारी रहेंगे। कार्यक्रमों के संयोजक प्रदेश महामंत्री दिग्विजय सिंह राना, क्षेत्रीय अध्यक्ष गण शरद परमार, दीपक त्रिपाठी , श्याम बाबू शर्मा, क्षेत्रीय महामंत्री गण राजेंद्र शर्मा, राजू सिंह प्रधान, श्रीवंत तिवारी व संभाग प्रभारी संजय शुक्ला, उमेश प्रजापति, पंकज वालिया का अधिकाधिक सहयोग रहा। प्रकोष्ठों के प्रदेश अध्यक्ष गण डॉ हरिओम पाठक, गंगा शर्मा कौशिक, रुद्र कुमार पाठक, प्रवीण सिंह चंदेल, राकेश यादव, अखिलेश मिश्रा, गंगा धाकड़, हरिनारायण महाराज, मनोज प्रजापति, संगीता मिश्रा,आशा प्रजापति, सुनीता मेहता,आशा शर्मा,किन्नर प्रकोष्ठ की प्रदेश उपाध्यक्ष श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर रेखा नंदगिरी, प्रदेश मंत्री नरेंद्र चौधरी व वी के प्रजापति ने भी कई कार्यक्रमों में लोक संन्यासी महाराज जी के जन्मोत्सव पर आयोजित सम्मेलनों में हिंदुत्व व विकास पर अपनी बातें रखीं।